गाज गिरने से 12 मवेशियों की मौत

Must Read

गाज गिरने से 12 मवेशियों की मौत

कोरबा। बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली की घटना बढ़ गई है। कोरबा और पाली विकासखंड क्षेत्र में अलग-अलग समय पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 गोवंश की मौत हो गई। कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत तौलीपाली के आश्रित गांव में रविवार शाम को घटना हुई, जहां बारिश के दौरान पेड़ के नीचे 9 गोवंश बैठे थे। अचानक वहां आकाशीय बिजली गिरने से सभी गोवंश की मौत हो गई। इसी तरह पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बतरा के लहरापारा मोहल्ला में शनिवार रात 10 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। इससे ग्रामीण मेहत्तर राम यादव के घर के सामने बंधे 3 बैल की मौत हो गई।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This