सड़क दुर्घटना में कमी लाने पुलिस चला रही जागरूकता अभियान, करतला, मोरगा, श्यांग और लेमरु में ली गई बैठक
कोरबा। सड़क दुर्घटना में कमी लाने पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। सजग कोरबा के तहत करतला, मोरगा, श्यांग और लेमरु पुलिस के द्वारा गाँव में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक ली गई।थाना, चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण, कृषक, मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जा रही है। इसी क्रम में बैठक बुलाई गई।सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। उपस्थित लोगों को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में नवीन क़ानून के बारे में जागरूक किया गया। जो 1 जुलाई से लागू होने वाली है। बैठक में उपस्थित लोगों को मौसम के बारे में बताया गया, जिसमें बरसात के समय गाज गिरने, जहरीले सांप बिच्छू के डसने, बारिश में उप नदी नाले में बहने, गंदे पानी के उपयोग करने एवं बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय व बचाव के बारे में बताया गया।इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवाने, एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सेक्स्टॉर्शन एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी से अवगत कराया गया।
![]()

