Tuesday, February 17, 2026

मनोज शर्मा को नियुक्त किया गया संयोजक

Must Read

मनोज शर्मा को नियुक्त किया गया संयोजक

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार मतदाताओं के सम्मान में भाजपा द्वारा दिनांक 27 जून से 14 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने हेतु लोकसभावार संयोजकों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कड़ी में कोरबा लोकसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज शर्मा ने इसके लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This