Monday, February 16, 2026

एक तरफ राजधानी में सचिवों के कार्यक्रम में सीएम, मंत्री करेंगे शिरकत, दूसरी ओर ऊर्जाधानी के सचिवों की नहीं हो रही सुनवाई, सचिवों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के कामकाज ठप्प, शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

Must Read

एक तरफ राजधानी में सचिवों के कार्यक्रम में सीएम, मंत्री करेंगे शिरकत, दूसरी ओर ऊर्जाधानी के सचिवों की नहीं हो रही सुनवाई, सचिवों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के कामकाज ठप्प, शासन प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

कोरबा। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिव हड़ताल पर है। हड़ताल से ग्राम पंचायतों में काम काज प्रभावित है। ग्रामीण भटक रहे हैं। इसके बाद भी शासन प्रशासन आंदोलन समाप्त करने गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ऊर्जाधानी के सचिवों की सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी ओर पंचायत सचिव संघ की राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी।छत्तीसगढ़ में एकमात्र कोरबा जिले के पंचायत सचिव कामबंद कलम बंद हड़ताल पर हैं। अपने वेतन रोकने और समय पर वेतन का भुगतान नहीं करने, निर्धारित समय पर वेतन भुगतान की मांग और बकाया एरियर्स की राशि का भुगतान की मांग को लेकर अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर की अगुवाई में आज से कामबंद-कलमबंद हड़ताल पर गए सचिव आईटीआई तानसेन चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कुछ घण्टे के भीतर ही उप संचालक पंचायत जिला कोरबा द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत् पंचायत सचिवों की दो मांग/समस्याओं का निराकरण किया गया। उप संचालक पंचायत कोरबा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में सचिवों के कार्य प्रगति अनुसार उनका माह अप्रैल एवं मई 2024 का वेतन भुगतान किया जा चुका है। सचिवों के वेतन भुगतान एक निश्चित तारीख तक किए जाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्र जारी किया गया है। जनपद पंचायत से प्राप्त पे-डाटा अनुसार माह की 05 तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। लंबित वेतन भुगतान के विषय में जनपद पंचायतों में कार्यरत् ग्राम पंचायत सचिव जिनका पूर्व में किसी कारणवश वेतन रोका गया है, उनके लिए संबंधित जनपद पंचायतों से प्राप्त विस्तृत प्रतिवेदन के आधार पर पात्रता होने पर लंबित वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कुल ग्राम पंचायत सचिव 187 की एरियर्स राशि 04 करोड़ 76 लाख 29 हजार 625 रूपए का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन हड़ताली पंचायत सचिवों ने पूर्ण मांग पूरी नहीं होने को लेकर आन्दोलन समाप्त नहीं किया।जिले में 412 पंचायत है जिनमें 872 गांव है। जिसकी जिम्मेदारी 364 सचिवों पर है। हड़ताल पर चले जाने से इन गांव में काम काज ठप हो गया है। शासन प्रशासन के अफसर चर्चा करने नहीं पहुंच रहे हैं। ऊर्जाधानी में जहां सचिवों की सुनवाई नहीं हो रही है वहीं राजधानी रायपुर में 7 जुलाई 1 बजे अपरान्ह इंडोर स्टेडियम, बुढ़ा तालाब, रायपुर में पंचायत सचिव संघ छ.ग. के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। विजय शर्मा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्षता तथा रमन सिंह विधान सभा अध्यक्ष, ओ.पी. चौधरी वित्त वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी सांख्यिकी, लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विजय बघेल सांसद दुर्ग एवं संयोजक घोषणा पत्र समिति के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी। इसके बाद भी जिले के सचिवों की मांगों पर स्थानीय प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This