पुलिस ने 30 निगरानी एवं गुंडा बदमाश को किया थाना तलब, एसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा है विशेष अभियान
कोरबा। नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के द्वारा दर्री सब डिवीजन के थाना, चौकी के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों गुजऱ बसर की जांच कर सुधर जाने की चेतावनी दी गई है।विगत 1 वर्ष में गुंडा, निगरानी बदमाशों एवं संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए आरोपियों को आपराधिक गतिविधियों मे पुन: लिप्त होने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र मीणा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी के निर्देश पर थाना चौकी में चलाया विशेष अभियान चलाया गया। श्री मीणा द्वारा दर्री डिवीजन के समस्त थाना चौकी क्षेत्र के लगभग 30 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के साथ-साथ संपत्ति संबंधी अपराध में रिहा हुए को तलब किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक दर्री द्वारा कानून के दायरे में रहकर सुख शांति से जीवन यापन करने तथा किसी प्रकार के कोई अवैध गतिविधियों में शामिल नही होने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समझाइश दी गई।चेकिंग के दौरान दर्री डिवीजन के थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजऱ जांच की जा रही है। कई तो अब अपराधिक जगत को छोड़ कामकाज में लग गए हैं जिसमें कोई गाड़ी चला रहा है कोई सब्जी बेच रहा है कोई मजदूरी कर रहा है उन लोग अपराधिक जीवन को छोडक़र सामाजिक जीवन जी रहे हैं। पुलिस के द्वारा सभी को मूल धारा में जुड़े रहने के लिए समझाइश दिया गया।
![]()

