12 जुलाई को खदानबंदी आंदोलन की चेतावनी
कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। निराकरण नहीं होने पर 12 जुलाई को खदान बंद कर हड़ताल की सूचना दी है जिसमें क्षेत्र के भू-विस्थापित और खदान प्रभावित ग्रामीण भी शामिल होंगे। किसानसभा के इकाई अध्यक्ष रमेश दास का कहना है िक खदान से प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को रोजगार दिया जाना चाहिए।एसईसीएल गेवरा से अधिग्रहित ग्राम भठोरा, नरईबोध, रलिया के साथ अन्य ग्रामों को पुनर्वास की व्यवस्था करने के साथ ही वर्ष 2010 से पुनर्वास आबंटन तक प्रत्येक परिवार को मकान किराया भी दिया जाए। प्रभावित सभी गांव के मूल निवासी खातेदारों को नौकरी दिया जाना चाहिए।
![]()

