Thursday, February 12, 2026

उत्पादन प्रोत्साहन लाभांश में भेदभाव, की गई शिकायत

Must Read

उत्पादन प्रोत्साहन लाभांश में भेदभाव, की गई शिकायत

कोरबा। एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के द्वारा वर्ष 2023-24 का उत्पादन प्रोत्साहन लाभांश करीब 3 करोड़ 34 लाख 85 हजार 883 रूपए लगभग 2080 कर्मचारियों को वितरित किया जा रहा है। जिसे लेकर अन्य गेवरा एरिया कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। गेवरा क्षेत्र के प्रॉजेक्ट खदान में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 100 फीसदी तो वही गेवरा प्रोजेक्ट के ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 50 फीसदी के हिसाब से लाभांश दिया जा रहा है। गेवरा एरिया में इस लाभांश से सिविल विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग सुरक्षा विभाग और चिकित्सालय के कर्मचारी करीब 395 कर्मचारी अछूते रह जाएंगे। जिसे लेकर इन विभागों के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, उनकी मानें तो उत्पादन में उनका भी कहीं ना कहीं योगदान रहता है। लगातार मिल रही है शिकायतों को लेकर इंटक के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 24 25 में मिलने वाले लाभांश को सभी को समान रूप से वितरित करने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This