Wednesday, February 11, 2026

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के घर हुई चोरी

Must Read

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के घर हुई चोरी

कोरबा। अज्ञात चोर ने एक और चिकित्सा अधिकारी के घर चोरी की है। अभी कोयलांचल में एसईसीएल अस्पताल के सीएमओ के घर हुई चोरी का मामला सुलझा नहीं है कि शहर से लगे इलाके में एक और वारदात हो गई। चोर भी ऐसा कि उसने चोरी करने के बाद वापस लौटते समय दरवाजे पर दूसरा ताला लगा दिया। डॉ.उमाशंकर कंवर क्वाटर नं. जे/25 हाउसिंग बोर्ड कालोनी रामपुर कोरबा के निवासी हैं व जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 27 जून को रात्रि लगभग 8 बजे अपनी ड्यूटी पर जिला अस्पताल गए थे। दूसरे दिन सुबह लगभग 08:30 बजे घर पहुंचे तो देखा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजे पर लगा हुआ ताला को तोडक़र घर अंदर घुस कर दूसरा ताला को लगा दिया था। डॉ. कंवर ने ताला को तोडक़र अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और दीवान के लाकर में रखे सोने का चैन, सोने का दो नग अंगूठी, फौसिल कंपनी का एक घडी कुल कीमती लगभग 70000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। डॉ. उमाशंकर कंवर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन रामपुर थाना में धारा 380,457 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश किया जा रहा है।

Loading

Latest News

जायसवाल को पुन: अखिल भारतीय मंत्री एवं विद्युत प्रभारी का जिम्मा, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय बने अभा महामंत्री

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ का 21वा त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर...

More Articles Like This