Wednesday, February 11, 2026

घर बनाने के लिए 30 लाख तक एडवांस ले सकेंगे कोलकर्मी

Must Read

घर बनाने के लिए 30 लाख तक एडवांस ले सकेंगे कोलकर्मी

कोरबा। कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड की बैठक नागपुर में हुई। अध्यक्षता कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने की। कोल इंडिया अपने कर्मियों की 30 लाख रुपये तक हाउस बिल्डिंग एडवांस देने पर सहमत हो गया है। यानी कोल कर्मी अब घर बनाने के लिए 30 लाख रुपया तक एडवांस ले सकेंगे, वर्तमान में यह सुविधा कर्मियों को नहीं मिल रही है। बैठक में मेडिकल अटेंडेंस रूल में बदलाव करने व मेडिकल रिम्नेसमेंट की विस्तृत जानकारी देने पर भी सहमति बनी है। अब सभी रिटायर कोल कर्मियों का कार्ड बनेगा। इसमें कर्मचारियों के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। पहले चिकित्सा के लिए अटेंडेंट को कर्मचारियों की तरह सुविधा नहीं मिलती थी। परंतु अब उन्हें भी कर्मचारियों की तरह सुविधा मिलेगी। कंपनी के कई अस्पतालों में अटेंडेंट को आसपास में रहने की सुविधा नहीं मिलती थी, परंतु अब यह सुविधा मिलेगी, कंपनी में सभी स्तर पर कैंटीन का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया। अभी कर्मियों को एंबुलेंस लेने पर तय भाड़ा दिया जाता है। जिसका भाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी है। वेलफेयर बोर्ड की बैठक में सभी कोल कंपनियों में वेलफेयर, मेडिकल, खेलकूद आदि की स्थिति के निरीक्षण को लेकर चार सदस्यीय कमेटी बनाई गयी। जिसमें एटक से अशोक यादव, सीटू से पीएस पांडे, एचएमएस से शंकर बेहरा व बीएमएस से इटेश्वर सिंह राठौड़ को शामिल किया गया है। बता दें कि पहले कमेटी में कंपनी प्रबंधन के लोग भी सदस्य होते थे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This