Tuesday, February 10, 2026

मकान से 4 लाख कीमती स्वर्णाभूषण की चोरी

Must Read

मकान से 4 लाख कीमती स्वर्णाभूषण की चोरी

कोरबा। सनसनीखेज घटनाक्रम में चार लाख रुपए कीमत के जेवरात रहस्यमय ढंग से पार हो गए। मामला नवधा राम पटेल पिता शांतिलाल पटेल 36 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01, पटेल पारा थाना कोतवाली के घर का है। नवधा पटेल ने बताया कि 10 मई को पूरा परिवार विवाह में शामिल होने एक दिन के लिए ढोढ़ीपारा गया था। विवाह में शामिल होने के पश्चात् उसकी पत्नी द्वारा दो सेट सोने का हार, तीन सेट सोने का झुमका को अलमारी में सुरक्षित रख दिया गया था। इन समानों के साथ चांदी का सामान भी रखा हुआ था। अभी 25 जून को पुन: विवाह में बांकी मोंगरा जाना था तब पत्नी द्वारा आलमारी खोलकर देखने पर पता चला कि दो सेट सोने का हार, तीन सेट सोने का झुमका किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया है। चोरी गए सोने की कीमत लगभग 4,00,000 रुपये है। इस मामले में कुछ संदेहियों के नाम पुलिस को बताए गए हैं। नवधा राम पटेल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This