Wednesday, February 11, 2026

ट्रीवार्ड्स फाउंडेशन ने स्कूल में किया फल व छायादार पौधों का रोपण

Must Read

ट्रीवार्ड्स फाउंडेशन ने स्कूल में किया फल व छायादार पौधों का रोपण

 

कोरबा। जिले भर में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में ट्रीवार्ड्स फाउंडेशन द्वारा पंप हाउस कॉलोनी स्थित बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। वही इस अवसर पर ट्रीवार्ड्स संस्था के संस्थापक आनंद गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री गोयल द्वारा छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। स्कूल के बच्चों को जीवन में पौधों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पौधों के संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। स्कूल के शिक्षकों ने भी फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य केएम बिनिल, शिक्षक इरशाद आलम, शिक्षिका जानकी यादव, शाहीन खान, ट्रीवार्ड्स फाउडेशन के सदस्य संजीप गुप्ता, गनेश महत, प्रमोद चौहान उपस्थित थे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This