Thursday, February 26, 2026

झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत, उखड़ने लगी शहर की सड़क, हादसे का बना हुआ है खतरा

Must Read

झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत, उखड़ने लगी शहर की सड़क, हादसे का बना हुआ है खतरा

कोरबा। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने लगा है। झमाझम बारिश के कारण शहर की सड़के खराब होने लगी है। इसके सुधार की जरूरत लोग महसूस कर रहे हैं। लगातार बारिश की वजह से शहर की सड़कों की बजरी जगह-जगह से उखड़ गई है। बाइक में चलते समय ब्रेक लगाने पर फिसलने का डर बना रहता है। चार दिनों की बारिश में सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश में जहां पानी का ठहराव होता है वहां सड़क उखड़ जाती है। इसके अलावा अभी भी चौक और चौराहों में पानी भरने की समस्या भी आ रही है। गड्ढों में भरे पानी कभी पता ही नहीं चलता। सबसे अधिक डर रात के समय रहता है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हुई है। जिस कारण अंधेरा छाया रहता है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जहां सड़क खराब हो गई है उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This