Thursday, February 26, 2026

जटाशंकरी नाला में नहीं बनी पुलिया, 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा स्कूल

Must Read

जटाशंकरी नाला में नहीं बनी पुलिया, 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा स्कूल

कोरबा। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोपालपुर से नवापारा पहुंच मार्ग पर जटाशंकरी नाला में पुलिया का निर्माण नहीं होने से तीन ग्रामों के छात्रों को बारिश में 10 किलोमीटर घूमकर ग्राम चैतमा हाईस्कूल जाना पड़ेगा। इन गांवों के ग्रामीण ग्राम चैतमा खरीदारी करने पहुंचते हैं, जिन्हें भी अब बारिश के मौसम में नाले का पानी बढ़ने से ग्राम रजकम्मा से होकर ग्राम चैतमा आना पड़ेगा। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोपालपुर से नवापारा पहुंच मार्ग पर जटाशंकरी नाला बहती है।मानसून सक्रिय होने के बाद जिले में रुक-रुककर हुई बारिश में 5 नाला में पानी का बहाव तेज हो गया है। जलस्तर बढ़ने पर ग्राम नवापारा, ढोड़की व सगुना के छात्र-छात्राओं को बारिश के मौसम में अब 10 किलोमीटर घूमकर ग्राम चैतमा रजकम्मा हाईस्कूल से होते हुए जाना पड़ेगा। नाला में पुलिया का निर्माण नहीं होने से छात्रों को आवाजाही में परेशानी होगी। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सालभर पहले प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। मगर अब तक प्रक्रिया पूरा नहीं होने से नाला में पुलिया का निर्माण कार्य अटका हुआ है। इस बार भी मानसून की बारिश में ग्रामीणों को ग्राम चैतमा जाने ग्राम रजकम्मा से होते हुए घूमकर जाना पड़ेगा, जिसकी दूरी लगभग 10 किलोमीटर हैं। गांव के ग्रामीण लालसिंह पैकरा, राजेंद्र कंवर, दिलीप कंवर ने बताया कि नाला निर्माण की पुरानी मांग अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। बारिश के कारण नाला का जलस्तर बढ़ गया है। नाला पार कर ग्राम चैतमा नहीं जा सकेंगे।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This