छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में जनरल एवं स्लीपर कोच की संख्या में की जा रही है वृद्धि

Must Read

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में जनरल एवं स्लीपर कोच की संख्या में की जा रही है वृद्धि

 

कोरबा। रेलवे प्रशासन द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों की अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु अतिरिक्त कोचों का आवर्धन एवं ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन किया जाता है। इसी कड़ी में अनारक्षित (सामान्य) एवं स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन करते हुए जनरल एवं स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं। कोच संरचना में संशोधन के तहत अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ने से ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फ़र्म बर्थ के साथ यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही जनरल कोच जुड़ने से सामान्य कोच में यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रीगण सुगम एवं आरामदायक यात्रा कर सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जिन प्रमुख ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन कर अनारक्षित एवं स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं, उनमें एक कोरबा से भी परिचालित है। ट्रेन संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छतीसगढ़ एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर से और 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 1 नवम्बर से दो अतिरिक्त जनरल कोच एवं एक स्लीपर कोच जुडने से इस गाड़ी में 4 जनरल कोच व 6 स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This