यातायात के जवानों की शहर में हो रही पेट्रोलिंग, यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर हुई चालानी कार्रवाई

Must Read

यातायात के जवानों की शहर में हो रही पेट्रोलिंग, यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर हुई चालानी कार्रवाई

कोरबा। शहर क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस का अमला विभिन्न व्यस्त सडक़ों पर मुस्तैद होकर कार्रवाई कर रहा है। यातायात के जवानों की शहर में पेट्रोलिंग हो रही है और नो पार्किंग में खड़े किए जाने वाले चार पहिया और अन्य वाहनों पर लॉक करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, टीपी नगर, पुराना बस स्टैण्ड में यातायात प्रभारी गोवर्धन मांझी सहित एएसआई मनोज राठौर, घनश्याम सिंह, ईश्वरी लहरे, मालिकराम जांगड़े द्वारा टीम के साथ यह कार्रवाई की जा रही है।मनोज राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ऐसे सभी लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई हो रही है जो बीच सडक़ पर कहीं भी अपनी वाहन खड़ी कर सुगम यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानूनी कार्रवाई व असुविधा से बचने के लिए वाहनों की पार्किंग सही तरह से करने की अपील वाहन चालकों और मालिकों से की गई है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This