शिवनाथ एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से हुई लेट लतीफी

Must Read

शिवनाथ एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से हुई लेट लतीफी

कोरबा। कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस का परिचालन पौन घंटे तक थमा रहा। इंजन और कोच के बीच जोडऩे वाली कड़ी कपलिंग के टूट जाने से व्यवधान उत्पन्न हुआ और लगभग पौन घंटे तक यात्रीगण परेशान हुये।बताया गया कि गुरूवार को शाम 6:20 बजे अपने निर्धारित समय पर शिवनाथ एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन से रवाना हुई और शाम 7 बजे सरगबुंदिया स्टेशन पहुंची।सरगबुंदिया से रवाना होते ही कुछ दूर आगे जाने पर कपलिंग टूट गया। इसकी जानकारी होते ही ट्रेन को रोक कर सुधार कार्य किया गया। पौन घंटे सुधार के बाद लगभग 7:45 बजे एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए सरगबुंदिया स्टेशन से रवाना किया जा सका।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This