Monday, February 16, 2026

करंट की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मी के पुत्र की मौत

Must Read

करंट की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मी के पुत्र की मौत

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ आदर्श नगर कुसमुंडा निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र की अमन सिंह की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा कर्मी रविंद्र सिंह का पुत्र अमन सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष बिलासपुर जिले के जेके इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज से कुछ दूर अशोक नगर इलाके में किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ निवासरत था। उसी किराए के मकान की छत में मित्रों के साथ बैठा हुआ था, जहां छत के ऊपर से गुजरी हुई बिजली की तार में अचानक उसका हाथ लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जैसे-तैसे उसे साथियों ने बिजली के तार से छुड़ाया और उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This