हरदीबाजार क्षेत्र में चोरों का आतंक, बोर से सबमर्सिबल पंप की चोरी, एक माह पूर्व भी दो सबमर्सिबल पंप की हो चुकी है चोरी
कोरबा। हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडीकछार में चोरों के द्वारा सबमर्सिबल पंप को निशाना बनाया जा रहा है। अंडीकछार गौठान के दो सबमर्सिबल पंप की चोरी एक माह पूर्व हुई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई है। अब इसी तरह पुरानी बस्ती बोर में लगे सबमर्सिबल पंप को भी चोरी कर लिया गया है। अलग-अलग क्षेत्र में चोरों के द्वारा पम्प को निशाना बनाया जा रहा है। चोर बोर में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सरपंच राधे श्याम खैरवार ने हरदी बाजार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक चोर पुलिस के शिकंजे में नहीं आया है। देखना होगा कि सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले चोरों को पुलिस कब तक पकड़ पाती है। सरपंच द्वारा आसपास के गांव मोहल्ला में खोजबीन कराया जा रहा है। सरपंच राधे श्याम खैरवार का कहना है कि ग्राम पंचायत अंडीकछार में लोगों के निस्तारी के लिए बोर खनन कराया गया था। इसी तरह गौठान में भी दो बोर खनन हुआ है। जिसमें लगे सबमर्सिबल पंप को किसी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इसी तरह गांव के अलग-अलग मोहल्ले में लगे सबमर्सिबल पंप को चोरी किया जा रहा है। जिसके लिए हरदी बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक चोर नहीं पकड़ाया है।ग्रामीण बंसी लाल श्रीवास का कहना है कि गांव के बस्ती में निस्तारी के लिए पंचायत द्वारा बोर खनन किया गया था। चोरों के द्वारा सबमर्सिबल पंप को चुरा लिया गया है। बोर बंद हो जाने के कारण पानी के लिए इधर-उधर से अपनी व्यवस्था करनी पड़ रही है।
![]()




























