Wednesday, February 18, 2026

सफाई कर्मियों को समस्याओं का करना पड़ रहा सामना, भाकपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Must Read

सफाई कर्मियों को समस्याओं का करना पड़ रहा सामना, भाकपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। मिशन क्लीन सिटी के तहत नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में कचरा कलेक्शन करने वाली सफाई दिदियों को समय पर वेतन और सुरक्षा उपकरण के साथ-साथ यूनिफॉर्म देने की मांग की गई है। इस संबंध में कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने कोरबा कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें मिशन क्लीन सिटी के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की स्थिति के बारे में बताया गया है। कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों से हफ्ते भर काम लेता है। इसके बदले उन्हें 7200 रुपए वेतन दिया जाता है। वह भी हर माह नहीं मिलता है। इसके अलावा कर्मचारियों को कचरा कलेक्शन के लिए जरूरी हाथ दस्ताना भी प्रदान नहीं किया जाता है। एक साल से लंबा समय गुजर गया है लेकिन उन्हें यूनिफॉर्म भी नहीं मिला है। भारी बारिश में स्वच्छता दिदियां डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर रहीं है। लेकिन नगर निगम की ओर से उन्हें रैनकोट तक प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। इससे कचरा कलेक्शन में परेशानी हो रही है। कम्युनिस्ट पार्टी ने खराब ई-रिक्शा को लेकर भी प्रशासन को अवगत कराया है और इसकी मरम्मत कराने की जल्द से जल्द कराने की मांग की है। ताकि कचरा कलेक्शन करने वालों को परेशानी नहीं हो। गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से हर वार्ड में स्वच्छता दिदियों के माध्यम से कचरा कलेक्शन करवाया जा रहा है। कचरे को सेंटर में ले जाकर स्वच्छता दिदियां इसकी सफाई भी करतीं हैं और अलग-अलग सामानों को निकालकर छटनी करतीं हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This