बच्चा चोरी का संदेह, युवक की पिटाई
कोरबा। बुधवारी क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की चोरी करने के संदेह में लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि बच्चा समद अंसारी गणेश पंडाल के मैदान में खेल रहा था,तभी नशे में धुत्त एक 26 वर्षीय युवक मौके पर पहुंचा और उसे अपना बच्चा कहकर गोद में उठाकर भागने लगा। परिजनों की नजर जब उस पर पड़ी तब वह बच्चे को लेकर भागने लगा। इस बीच लोगों ने युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर फिर पुलिस के हवाले कर दिया।भागते-भागते युवक बुधवारी बाजार पहुंच गया,जहां भीड़ ने उसे पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है,जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
![]()

