Wednesday, February 25, 2026

राजस्व पखवाड़ा शिविर में नदारद रहे अफसर, पटवारी और आरआई हड़ताल पर

Must Read

राजस्व पखवाड़ा शिविर में नदारद रहे अफसर, पटवारी और आरआई हड़ताल पर

कोरबा। जिले में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शिविर में पटवारी आरआई के समक्ष आमजनों के नामांतरण, बटवारा, फौती के अलावा अन्य कार्य शिविर में किया जाना है। लेकिन शिविर में जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से नामांतरण, बंटवारा, फौती सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है।पटवारी और आरआई हड़ताल के कारण आमजनों को शिविर से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। नामांतरण बटवारा फौती सहित अन्य पुराने प्रकरण को निपटाने के लिए राजस्व कार्य को सरल बनाने व तत्वरित कार्यवाही करने के लिए राजस्व पखवाड़ा शिविर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे लगाए जा रहे हैं। लेकिन पटवारी, तहसीलदार, आरआई हड़ताल में होने से शिविर मे लोगों की समस्या एवं प्रकरण का हल नहीं हो रहा है। इसे लेकर लोग परेशान हैं। शिविर के तहत नगर पंचायत छुरीकला में शुक्रवार 12 जूलाई को एक दिवसीय राजस्व पखवाड़ा शिविर पंचायत भवन में नगर अध्यक्ष संकुतला तीरथ गोड़, पार्षद हीरालाल यादव, संतोष केंवट व कांनगो अधिकारी और भुइयां साखा अधिकारी पूनम डिक्सेना और मंजू कृष्णा धीरही की उपस्थिति मे लगाई गई थी। शिविर में राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं रहने से नामांतरण, बटवारा, फौती के अलावा अन्य राजस्व प्रकरण लेकर पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। दोपहर तक राजस्व प्रकरण के तीन आवेदन प्राप्त हुए थे। शिविर में पहुंचे लोगों का कहना है कि शिविर लगने की कोई जानकारी नहीं थी। नगर पंचायत स्तर पर शिविर के एक दिन पहले मुनादी करानी थी। लेकिन पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इसे उचित नहीं समझे। शिविर दिवस सुबह मुनादी करायी गई। कृषि कार्य समय होने से सभी सुबह से कृषि कार्य के लिए खेतों मे चले जाने से अधिकतर लोगों को शिविर की जानकारी नहीं मिली। इस कारण् लोग शिविर में नहीं पहुंच पाए। कुछ लोगों का कहना था कि शिविर नगर के चौक व सार्वजनिक स्थानों में लगाया गया होता तो लोगों को इसका अधिक लाभ मिलता। लेकिन अधिकारी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। शिविर के दौरान नगर पंचायत के एक भी जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आये। अधिकांश नदारद रहे।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This