Wednesday, February 25, 2026

32 हाथियों का झुंड बरपाली के जंगल में कर रहा विचरण, हाथियों के विचरण को लेकर वन अमला अलर्ट

Must Read

32 हाथियों का झुंड बरपाली के जंगल में कर रहा विचरण, हाथियों के विचरण को लेकर वन अमला अलर्ट

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में हाथियों की संख्या 32 पहुंच गई है। बुधवार रात हाटी की ओर से पहुंच दंतैल जिल्गा बरपाली के जंगल में घूम रहा है। 32 हाथी अभी कुदमुरा के जंगल में है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।हाथियों का मूवमेंट अब बढ़ने लगा है। इसका प्रमुख कारण खेती का समय होना भी है। हाथियों को ग्रामीण स्वयं भी खदेड़ रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल की सीमा में लगे होने की वजह से कुदमुरा रेंज में हाथी लगातार पहुंच रहे हैं। मांड नदी पारकर हाथी कोरबा वन मंडल में आ जाते हैं। एक सप्ताह के भीतर ही 13 से हाथियों की संख्या 31 हो गई । अब संख्या बढ़कर 32 हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड में बच्चे भी हैं । इस वजह से गांव के आसपास नहीं आ रहे हैं। लेकिन जंगल के बीच खेत होने की वजह से डर बना हुआ है। खेती का काम भी प्रभावित होने लगा है। कटघोरा वन मंडल में घूम रहे हाथी भी अधिकांश समय जंगल में ही है। अब हाथियों के खेत में चलने से ही नुकसान उठाना पड़ेगा। धान की फसल लगने लगी है। इसकी वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This