मौसम इफेक्ट, अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के बढ़े मरीज
कोरबा। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। शासकीय व निजी अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की संख्या बढ़नेे लगी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना औसतन लगभग 650 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे थे। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इस वजह से जिले के शासकीय व निजी अस्पतालों के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए भीड़ रही। काउंटर पर पर्ची लेने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। काफी देर तक कतार में खड़े होकर पर्ची प्राप्त किया। यह स्थिति दोपहर दो बजे तक रह रही है।जबकि सामान्य दिनों में दोपहर एक बजे मरीजों की संख्या कम हो जाती है। साथ ही मरीजों की संख्या छह सौ के आसपास रहती है। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी, जुकाम सहित अन्य मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों को खान-पान में विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। लंबी कतार की वजह से दोपहर दो बजे के बाद ओपीडी का समय समाप्त हो गया था। ऐसे में कई डॉक्टर चले गए थे, ऐसे में मरीजों को किसी अन्य चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ा। इससे सबसे अधिक परेशानी महिला और बुजुर्गो को हुई।
बॉक्स
डायरिया का बढ़ा प्रकोप
क्षेत्र में पल-पल मौसम बदलने बारिश के साथ ही धूप निकलने से मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण वर्तमान में लोग डायरिया के साथ-साथ डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र में उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
![]()

