Tuesday, February 24, 2026

हाइवा और जेसीबी पर पथराव, चालक जख्मी

Must Read

हाइवा और जेसीबी पर पथराव, चालक जख्मी

कोरबा। गेवरा से पेंड्रा रोड में रेल बिछाने के काम के दौरान देर रात कुछ लोगों ने हाइवा और जेसीबी पर पथराव कर दिया। घटना में दो चालक को चोंटे आई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
कटघोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम अभयपुर निवासी बृजपाल सिंह कंवर शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड में हाइवा चालक है। कंपनी की ओर से गेवरा से पेड्रा रोड रेल पटरी बिछाने का काम कर रही है। वर्तमान में कंपनी का काम ग्राम जवाली के पास चल रहा है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हाइवा क्रमांक एचआर 55 एटी 9229 से गिट्टी ढोने का काम कर रहा था। इस बीच वह जेसीबी क्रमांक आरजे 14 ई ए 6446 में चालक संदीप कुमार पटेल काम कर रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे गाड़ी खड़ी कर बैठा था। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव किया। घटना में बृजपाल और संदीप को चोटें आई है। हाइवा और जेसीबी के कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। आरोपियों में चार लोग शामिल थे। लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना में दोनों घायल का मोबाइल भी गुम गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This