Tuesday, February 24, 2026

मानसून की बेरुखी से परेशान किसानों को बारिश से आस

Must Read

मानसून की बेरुखी से परेशान किसानों को बारिश से आस

कोरबा। पिछले एक सप्ताह से मानसून की बेरुखी से किसान परेशान हो गए थे। पिछले कुछ दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरों में मुस्कान लौटी। लोगों को गर्मी और उमस राहत मिली है।
दोपहर और रात में हुई बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम बारिश हुई। अब खेतों में पानी का ठहराव हुआ है। नदी नालों में पानी की धार बहने लगी है। हालाकि किसानों को अभी भी और अच्छी बारिश का इंतजार है, जिससे खेतों में पानी का बहाव होता रहे। धान की बोवाई के बाद खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से धान में खाद व दवाई का छिड़काव कर पाना संभव नहीं था। वहीं पर्याप्त बारिश नहीं होने कारण रोपा लगाने का कार्य प्रभावित हो रहा था। बारिश रुकने से खेतों में उग रहे थे खरपतवार लंबे इंतजार के बाद सोमवार को दोपहर घंटे और क्षेत्र में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। किसानों को कई दिनों से बारिश का इंतजार था। बादल छा रहे थे लेकिन बरस नहीं हो रही थी। बारिश के बाद अब कृषि कार्य में तेजी आने की संभावना है। वर्षा के नहीं होने से खेतों में खरपतवार उग गए हैं। जिन्हें खत्म करने में किसानों को अनावश्यक खर्च करना पड़ेगा, जिससे अलग से भार पड़ेगा।

Loading

Latest News

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 550 कर्मियों ने थामा इंटक का दामन

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के पूर्व एटक क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल...

More Articles Like This