Tuesday, February 24, 2026

कुदमुरा रेंज में हाथियों ने मचाया भारी उत्पात, वन अमले ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा

Must Read

कुदमुरा रेंज में हाथियों ने मचाया भारी उत्पात, वन अमले ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में हाथियों के झुंड से अलग होकर दंतैल हाथी अब नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार की रात हाथियों ने कुदमुरा बस्ती में ग्रामीण के घर की बाउंड्रीवाल को तोड़कर गन्ने की फसल को चौपट किया। दूसरे दंतैल ने आंगन में बंधे बैल को उठाकर पटक दिया। इससे वह घायल हो गया। वन अमले ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा तब लोगों ने राहत की सांस ली।कुदमुरा रेंज में 33 हाथी अभी घूम रहे हैं। इसमें से 3 दंतैल हाथी झुंड से अलग हो गए हैं। एक दंतैल ने कुदमुरा बस्ती में माखन राठिया के बाड़ी में घुसने के लिए बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया और गन्ने की फसल को चौपट किया। हाथी के आने से ग्रामीण दहशत में रहे। सुबह वन विभाग की टीम ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है। दूसरा दंतैल हाथी गीतकुंवारी में दो ग्रामीणों के खेत में लगी फसल को चौपट कर दिया। इसी तरह एक और दंतैल हाथी गुरमा के ग्रामीण के घर आंगन में पहुंच गया। यहां रस्सी से बंधे बैल को सूंड से उठाकर पटक दिया। इससे वह घायल हो गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रात में ही टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीण रतजगा करने मजबूर हैं। कटघोरा वन मंडल में एतमानगर रेंज में 22 हाथी कटमोरगा, केंदई के लालपुर में 8 और जटगा रेंज में 13 हाथी घूम रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है, लेकिन नुकसान होने से नहीं रोक पा रही है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This