Saturday, February 28, 2026

दैहानभांठा में ट्रांसफार्मर खराब, गांव में छाया है अंधेरा, शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार

Must Read

दैहानभांठा में ट्रांसफार्मर खराब, गांव में छाया है अंधेरा, शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार

कोरबा। जिले के करतला विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरचुंवा के आश्रित ग्राम दैहानभांठा में विगत 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं ने बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। रात्रि के समय बच्चों पर जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की भीषण गर्मी की वजह से सब हलाकान हैं। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में कई बार अवगत कराया गया है परंतु सैकड़ों की संख्या में आबादी वाले इस इस गांव की परेशानी सुनने को कोई तैयार नहीं है। 20 दिनों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगाना बिजली विभाग के अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है। इनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खत्म हो गया है, जब आएगा तो लगाया जाएगा। ग्रामीणों की मानें तो केबल तार भी काफ़ी लंबे समय से बदला नहीं गया है जिसकी वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर में समस्याएं आते रहती है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी अब तक नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने अपने क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया को भी मामले की जानकारी दी है परंतु अभी तक क्षेत्र की समस्या दूर नहीं हो सकी है। 20 दिनों से ग्रामीण बिना बिजली, पानी के परेशान हैं।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This