Friday, February 27, 2026

बस चालक व परिचालक से मारपीट कर लूटपाट

Must Read

बस चालक व परिचालक से मारपीट कर लूटपाट

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम को 8-10 लडक़ों ने मिलकर एक बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार घटना उरगा-बरबसपुर पुलिया के पास शाम करीब 5-6 बजे की है। समीर बस क्रमांक-सीजी 12 बीजे 7506 का चालक और परिचालक सवारियों को बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना हुए थे। बस उरगा-बरबसपुर के पास पहुंची थी कि 8-10 लडक़ों ने बस के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दिया जिससे बस को रोकना पड़ा।बस के रुकते ही परिचालक को कॉलर पकड़कर नीचे उतारा और मारपीट कर लूटपाट की गई। जब चालक बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे मारने के लिए एक युवक ने पत्थर उठा लिया। इस दौरान अन्य वाहन के चालक भी यहां रुक गए थे। काफी शोर-शराबे के बीच करीब 3500 से 4000 रुपए की राशि लूट कर सभी युवक भाग निकले। चालक ने घटना की जानकारी बस के मालिक को दी जो चालक-परिचालक को लेकर उरगा थाना पहुंचा। पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम से संपर्क कर जानकारी दी गई। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की संभावना है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This