Thursday, February 26, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर, हादसे का खतरा

Must Read

आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर, हादसे का खतरा

कोरबा। पाली पंचायत सोनपुरी का आंगनबाड़ी केंद्र भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और छत का प्लास्टर भी टूटकर गिर रहा है। केंद्र में आने वाले बच्चों के अभिभावक व कार्यकर्ता चिंतित रहते हैं। इन्हें डर बना रहता है कि कहीं छत का प्लास्टर टूटकर बच्चों पर न गिर जाए और कोई गंभीर घटना न हो जाएग। आंगनबाड़ी केंद्र भवन का मरमत कराने न तो विभाग ध्यान दे रहा है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि। भवन की कमियों को छिपाने रंगाई-पोताई करा दिया गया है। भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी है वहीं छत का प्लास्टर भी कई जगह से टूटकर गिर चुके हैं। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र कुसमुंडा खदान के नजदीक है। खदान में होने वाले हेवी ब्लास्टिंग से भवन को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इससे कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This