Wednesday, February 25, 2026

नदी में जल स्तर बढ़ने से जलप्रपात उफान पर

Must Read

नदी में जल स्तर बढ़ने से जलप्रपात उफान पर

कोरबा। अनेक प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच भरे पर्यटन स्थलों को अपने आगोश में समेटे कोरबा अंचल में देवपहरी की अपनी अलग पहचान है। पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र की सुंदरता बरसात में और भी निखर जाती है। इन दिनों हो रही बारिश के कारण पहाड़ों का पानी नदी में बढ़ने से जलप्रपात उफान पर है। जिला मुख्यालय से 58 किलो मीटर दूर उत्तरी पूर्व में चौराणी (चोरनई) नदी के किनारे पर स्थित देवपहरी में इस नदी से गोविंदझुंझा नामक मनोहारी झरने (जल प्रपात) का निर्माण होता है। अभी कल-कल का शोर करता जल प्रपात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है जिसकी छटा देखते ही बनती है।यह पर्यटन स्थल है लेकिन जरा सी असावधानी और चूक से बड़ा हादसा, डूबने की घटना हो सकती है,इसलिए यहां आने वालों को सतर्क रहना जरूरी है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This