Wednesday, February 25, 2026

खड़ी ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस

Must Read

खड़ी ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस

कोरबा। मोरगा पुलिस चौकी के पास ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोट आई है। घायलों को डायल 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे में हादसा हो हुआ। बताया जा रहा है कि यात्री बस क्रमांक सीजी 07 सीपी 9909 नवीन बस जो औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर दुर्ग भिलाई के लिए जा रही थी। इस दौरान बस बांगों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हाईवे पर खड़ी एक कोयला से लदी ट्रक क्रमांक सीजी 22 जे 3891 से जा टकराई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। तेज भिड़ंत से बड़ी अनहोनी की आशंका हुई, परंतु सभी यात्री सुरक्षित थे। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। जिनका मौके पर मौजूद हाईवे एंबुलेंस की मदद से घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। चूंकि घटनास्थल पर बारिश और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सभी यात्रियों को डायल 112 वाहन एवं हाईवे एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थान पर लाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी सूझबूझ के साथ यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This