Wednesday, February 25, 2026

सीपेट स्याहीमुडी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने का मौका

Must Read

सीपेट स्याहीमुडी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने का मौका

 

कोरबा। सीपेट स्याहीमुडी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने जिले के छात्रों के पास सुनहरा अवसर है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (डीपीटी) एवं डिप्लोमा इन प्लास्टिक माउल्ड टेक्नोलॉजी (डीपीएमटी) कोर्स में जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासी 10 मेधावी छात्रों का चयन किया जाना है । उक्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम के पूर्ण अवधि हेतु छात्रों के शिक्षण शुल्क एवं हॉस्टल तथा मेस शुल्क जिला प्रशासन के द्वारा वहन किया जावेगा। इच्छुक आवेदक 25 जुलाई शाम 5 बजे तक दस्तावेज़ सहित लाईवलीहुड कॉलेज, आईटीआई रामपुर परिसर रोजगार कार्यालय के पीछे उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। चूंकि प्रवेश हेतु सीटों की संख्या सीमित है , अत: अधिक छात्र होने पर मेरिट के अनुसार व कोरबा जिले हेतु निर्धारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार छात्रों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अरुणेन्द्र कुमार मिश्रा , प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है। कोर्स की जानकारी , न्यूनतम योग्यता एवं आरक्षण रोस्टर अनुसार रिक्त सीट एसटी4, ओबीसी 1, यू आर 4 और एससी के लिए 1 है। मिनीमम क्वालिफिकेशन 10 वी पास है। ऐसे आवेदक जिनके माता या पिता किसी भी प्रकार की शासकीय सेवा में हैं, छात्रवृत्ति हेतु पात्र नहीं होंगे। इस आशय का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ आवेदक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This