Wednesday, February 25, 2026

नगरी निकाय चुनाव में पूरे दमखम से लड़ेगी आप- राजेंद्र बहादुर, जोन प्रभारी ने ली आवश्यक बैठक

Must Read

नगरी निकाय चुनाव में पूरे दमखम से लड़ेगी आप- राजेंद्र बहादुर, जोन प्रभारी ने ली आवश्यक बैठक

कोरबा। मंगलवार को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ नॉर्थ जोन प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होंने आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने रिक्त पदों पर जल्द से जल्द पदाधिकारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
श्री सिंह ने बताया कि नगरी निकाय चुनाव के तहत कोरबा, बांकी मोगरा, दीपका , छुरी, कटघोरा, पाली के सभी वार्डो व अध्यक्ष, महापौर के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से ही चुनाव की तैयारी में की जान से लग जाए। इस अवसर पर जिला सचिव शत्रुघन साहू, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, एसटी विंग जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया, एससी विंग जिला अध्यक्ष भूषण कुर्रे, कार्यालय प्रभारी लंबोदर भट्ट ,बूथ प्रभारी परदेसी चौहान, सुनील कुमार, ओपी तिवारी, गौतम सिंह राजपूत के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This