Wednesday, February 25, 2026

जलाशय में डूबने से युवक की मौत

Must Read

जलाशय में डूबने से युवक की मौत

 

कोरबा। पाली क्षेत्र के धौंराभाठा जलाशय में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक का शव माखनपुर के पास स्थित उलट में युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान धौंराभाठा में रहने वाले चैन सिंह के नाम से की गई है। बताया जा रहा है कि वह मछली पकडऩे का काम करता है। लोगों का कहना है कि वह कुछ साथियों के साथ मछली पकडऩे के लिए धौंराभाठा जलाशय की ओर गया था। ट्यूब की मदद से मछली पकड़ रहा था। कुछ समय के बाद युवक साथियों से अलग हो गया। इस बीच वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसकी तालाश की। लेकिन नहीं मिला। धौंराभाठा के कुछ ही दूरी पर जलाशय के माखनपुर उलट के पास एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को बरामद किया और मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार हुई बारिश के बाद नदी-तालाबों, जलाशयों व वॉटर फॉल में पानी अधिक होने से प्रशासन द्वारा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This