कीचड़ से सराबोर हुई गली, चलना हो रहा मुश्किल

Must Read

कीचड़ से सराबोर हुई गली, चलना हो रहा मुश्किल

कोरबा। पुरानी बस्ती के देवांगन पारा दुरपा रोड में सडक़ और नाली की सुविधा नहीं है। बारिश के मौसम में गली में कीचड़ हो जाती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 04 में देवांगन पारा दुरपा रोड स्थित ठाकुर दिया चौक से रेलवे लाइन तक सडक़ और नाली की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को बारिश के मौसम में काफी असुविधा हो रही है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में गली में पानी का जमाव हो जाता है। सडक़ नहीं होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। इसी मार्ग से बच्चे स्कूल आवाजाही करते हैं। बारिश होने में यहां चलना मुश्किल हो जाता है। घरों में पानी घुस जाती है। सडक़ और नाली निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगर निगम को कई बार समस्या से अगवत कराया गया है। लेकिन निर्माण कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This