Tuesday, February 24, 2026

आश्वासन के बाद भी अप्रेंटिसों को नहीं मिला रोजगार, भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ ने वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Must Read

आश्वासन के बाद भी अप्रेंटिसों को नहीं मिला रोजगार, भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ ने वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

कोरबा। एसईसीएल के अप्रेंटिस रोजगार से वंचित हैं। आश्वासन के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार की मंाग को लेकर भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार निर्मलकर ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में श्री निर्मलकर ने कहा कि 23 सितंबर 2022 को 4 हजार 855 एसईसीएल अप्रेंटिस को रोजगार देने का समझौता हुआ था, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन ने अब तक एक भी अप्रेंटिस को रोजगार नहीं दिया है। समझौता हुए लगभग 2 वर्ष होने जा रहा है, एसईसीएल अप्रेंटिस को रोजगार न देकर हजारों की संख्या में अन्य श्रमिकों की भर्ती कर रहा है। एसईसीएल में लगभग 2 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान में लगभग 35 हजार नियमित्त कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में ठेका के अंतर्गत लगभग 40 से 50 हजार ठेका श्रमिक कार्य करते हैं उसके बावजूद एसईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार देरे में कोताही बरत रहा है। एसईसीएल आईआर हेड बिलासपुर द्वारा मार्च 2023 के बाद से रोजगार देना प्रारंभ करने कहा गया था। इस आश्वासन के बाद भी रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने वित्त मंत्री से रोजगार दिलाने की मांग की है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This