Thursday, February 12, 2026

बारिश के बाद होगा सीएसईबी कालोनी के आवासों का मेंटनेंस, प्रभारी सीई ने बिजली कर्मचारी संघ महासंघ को दिया आश्वासन

Must Read

बारिश के बाद होगा सीएसईबी कालोनी के आवासों का मेंटनेंस, प्रभारी सीई ने बिजली कर्मचारी संघ महासंघ को दिया आश्वासन

कोरबा। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व के प्रभारी मुख्य अभियंता संजीव कंसल को प्रभार लेने पर मुलाकात कर बधाई दी।संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पदाधिकारियों के परिचय उपरांत पॉवर कंपनी में व्याप्त विभिन्न श्रमिक समस्याओं पर चर्चा किया की गई तथा शीघ्र निराकरण किये जाने की उम्मीद जतायी। प्रभारी मुख्य अभियंता ने चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि सभी विभिन्न कर्मचारी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर चर्चा कर निराकरण किया जाएगा। जिसमें विशेषकर कॉलोनी के अधिकतर आवासों पर सीपेज एवं मेंटनेंस के संबंध में उन्होंने बताया कि टेंडर हो चुका है। बारिश के बाद शीघ्र ही सुधार कार्यों में तेजी से कार्य होगा। इस दौरान महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, मंत्री यशवंत राठौर, सहित बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम के अध्यक्ष केदार राठौर, डीएसपीएम कोरबा पूर्व के उपाध्यक्ष लोचन दास महंत, सचिव संदीप राठौर, संगठन मंत्री जी पी राजवाड़े एवं पदाधिकारी संजय दिव्य, संदीप हलवाई व रविन्द्र रजवाड़े आदि उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This