9 अगस्त को मनाया जायेगा विश्व आदिवासी दिवस

Must Read

9 अगस्त को मनाया जायेगा विश्व आदिवासी दिवस

कोरबा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राठिया (कंवर) विकास समिति एवं सर्व आदिवासी समाज विकासखंड करतला व कोरबा के तत्वाधान में 9 अगस्त को सद्भभावना भवन करतला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया व अध्यक्षता राठिया (कंवर) समाज सुधार समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राठिया करेंगे । शुक्रवार को प्रात: 9:00 बजे से छातापाठ मंदिर एवं ठाकुरदेव देवरास करतला में पूजा अर्चना कर मोटरसाइकिल रैली निकली जाएगी। रैली चंपा, चोरभ_ी, कछार, तराईमार, कुदमुरा, चचिया, लूदुखेत, धौंराभाठा, बताती, कोरकोमा, कोई, कोटमेर से होते हुए दोपहर 1 बजे वापस करतला पहुंचेगी।ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में दुबराज सिंह राठिया, मानसिंह राठिया, मनमोहन सिंह राठिया, यादन सिंह राठिया, करम सिंह राठिया, जय कृष्ण राठिया, नरेश्वर सिंह राठिया, रामलाल कंवर, सागर सिंह राठिया, ऋषि राठिया, चनेशराम राठिया, गोवर्धन राठिया, रामलाल राठिया, बृजलाल राठिया, सत्यपाल राठिया के साथ क्षेत्र के समाज प्रमुख लगे हुए हैं। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह राठिया ने दी।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This