पंप संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। रामपुर में पेट्रोल पंप के संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है लेकिन लुटेरे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के हाथ अब तक खाली है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पता चला है कि पेट्रोल पंप के संचालक से 4 लाख 80 हजार रुपए की लूट हुई है। रामपुर में संतोष किसान केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप संचालित है। पेट्रोल पंप का मालिक सोमवार सुबह लगभग 11 बजे अपने घर से बाइक में सवार होकर निकला था। ग्राम मसनिया, पाली, खडग़ांव और रगजा होते हुए पंप पहुंचा था। रास्ते में उसने उधारी की राशि को संग्रहित किया था। शाम को पेट्रोल पंप से घर लौट रहा था। शाम 5.30 बजे अंधरीकोना में हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने संतोष को लिट लेने के बहाने हाथ दिया। संतोष को देखकर आगे-आगे दौडऩे लगा। अपने हाथ में एक लकड़ी का डंडा रखा था। इससे संतोष के सिर पर तीन-चार बार हमला किया। संतोष के सिर से खून बहने लगा, वह गिर गया। हमलावर रूपए से भरा झोला लेकर फरार हो गया।
![]()

