मकान की छत का प्लास्टर गिरा, बाल बाल बचा परिवार

Must Read

मकान की छत का प्लास्टर गिरा, बाल बाल बचा परिवार

 

कोरबा। ऊर्जा नगर गेवरा में एसईसीएल की आवासीय कॉलोनी है, जहां के आवास क्रमांक बी-135 के मकान की छत के प्लास्टर का हिस्सा नीचे गिर गया। मानसून पूर्व एसईसीएल की गेवरा, दीपका क्षेत्र में स्थित आवासीय कॉलोनी के मकानों का मेंटेनेंस नहीं किया गया। जबकि अनेकों बार मकानों के मरम्मत कराने को लेकर एसईसीएल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ठ करा चुके हैं। हर बार लापरवाही बरती जाती है। इधर बारिश में कॉलोनी के मकान की छत के प्लास्टर का हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। इससे कर्मचारी परिवार के सदस्यों को परेशान होना पड़ता है। ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनी के मकान के किचन की छत का प्लास्टर गिरने की घटना गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे की है, जब कर्मचारी परिवार के सदस्य घर पर ही थे। उक्त मकान में एटक नेता शिवकुमार त्रिपाठी परिवार समेत रहते हैं। प्लास्टर का हिस्सा गिरने की घटना के वक्त चपेट में किसी के नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। एक दिन पहले ही एमडी कॉलोनी दीपका के मकान की छत के प्लास्टर का हिस्सा गिरने की घटना सामने आई थी।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This