सडक़ हादसे रोकने मार्ग मित्र समिति का किया गया गठन, पुलिस की अभिनव पहल, 26 समिति में बनाए गए 107 मार्ग मित्र

Must Read

सडक़ हादसे रोकने मार्ग मित्र समिति का किया गया गठन, पुलिस की अभिनव पहल, 26 समिति में बनाए गए 107 मार्ग मित्र

 

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत जि़ले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया था।जिसका विस्तार करते हुए उरगा कुदमुरा मार्ग में भी समिति का गठन किया गया है।
जि़ले में पाली-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 और उरगा- कुदमुरा मार्ग को दुर्घटनाजन्य सडक़ के रूप में चिह्नांकित किया गया है। जिसमें सडक़ दुर्घटना में अत्यधिक मृत्यु हुई है। इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है। जिसमें पूर्व में कुल 18 समितियों का गठन किया गया है। कुल 67 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। अभी इसका विस्तार करते हुए कुल 26 समिति हो गई है और कुल 107 मार्ग मित्र बन गए है। जगह जगह पर सजग कोरबा का पंपलेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है।सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व में पुलिस के द्वारा मार्ग मित्र को प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था ताकि कोई भी दुर्घटना होने पर रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके और आहत को सहायता मुहैया कराया जा सके।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This