Sunday, February 22, 2026

श्रावणी रामायण में डूबे श्रद्धालु, राम नाम से गुंजायमान हो रहा गांव

Must Read

श्रावणी रामायण में डूबे श्रद्धालु, राम नाम से गुंजायमान हो रहा गांव

 

कोरबा। पावन सावन माह शुरू होते ही गांव गांव में सवनाही रामायण पाठ की गूंज सुनाई दे रही है। करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सवनाही (श्रावणी) रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ रामायण मंडली के सदस्य प्रतिदिन भगवान राम के महिमा का बखान कर प्रस्तुति दे रहे है। यहां हर साल सावन माह में सुख शांति और अच्छी बारिश की कामना के लिए रामायण पाठ किया जाता है। यहां पिछले 41 साल से श्रावणी रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रबुद्ध ग्रामीण अपने अपने निवास में भी रामायण का आयोजन कर रहे हैं। इस साल ग्राम के प्रतिष्ठित ग्रामीण दुर्गा प्रसाद महतो के यहां भी श्रावणी रामायण का आयोजन किया जा रहा है। जहां रामायण वक्ता नम्मू सिदार ,प्रेमू श्रीवास समेत अन्य रामायण वक्ता सुमधुर रामायण पाठ का श्रवण करा रहे। इसके अलावा सावर्जनिक रामायण में समिति के सदस्य नम्मू सिदार, संजय पाराशर, गितेंद्र जायसवाल सहित रामायण पाठ के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम, प्रभु श्री राम के चरित्र का समधुर वर्णन कर रहे। जिसमें स्थानीय सेवा समिति के सदस्य रामायण पाठ की प्रस्तुति देने पहुंचते हैं। स्थानीय सेवा समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों में गजब का आस्था एवं उत्साह देखने को मिल रहा है । प्रतिदिन रामायण प्रेमी रामायण पाठ में शामिल होकर अपना जीवन धन्य बना रहे हैं। रामायण पाठ के दौरान नम्मू सिदार ने भगवान राम की महिमा का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावण मास में अखंड राम चरित्र मानस का आयोजन मंदिरों व घरों में करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जिससे मनुष्य के हर कार्य सफल होते हैं। सदस्य नम्मू सिदार ने बताया कि सलिहाभांठा में पिछले 40 साल से पूरे सावन माह तक रामायण पाठ किया जाता है, पीढियां बदलती रही ,लेकिन यह पुनीत आयोजन सतत रूप से अनवरत चलता आ रहा। मंडली द्वारा रामनाम की महिमा का बखान कर सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है। सावन के अंतिम सोमवार को महाआरती की जाएगी।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This