Sunday, February 22, 2026

शिक्षक पात्रता परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

Must Read

शिक्षक पात्रता परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के मॉडल उत्तर जारी हो गए हैं। इस पर दावा-आपत्ति के लिए 16 अगस्त दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पहली से पांचवीं और छठवीं से आठवीं में अध्यापन की पात्रता के लिए यह परीक्षा 23 जून को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रदेश के 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मॉडल उत्तर जारी होने के बाद संभावना है कि इस महीने इसके नतीजे भी जारी हो जाएंगे। इस बार ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हालांकि परीक्षा में उपस्थिति कम रही। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक आठ बार यह परीक्षा आयोजित की गई है। पहली टीईटी 2011 में हुई थी। मॉडल उत्तर व्यापमं की अधिकृत वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This