Monday, February 23, 2026

जिले में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, बढ़ रही बीमारियां

Must Read

जिले में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, बढ़ रही बीमारियां

 

कोरबा। जिले में हो रही लगातार बारिश से जगह-जगह जलजमाव से मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोग परेशान हैं। जिले में जुलाई महीने की शुरुआत होते ही लगातार हुई बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो दूसरी ओर खेती-किसानी में भी तेजी आई, लेकिन बारिश के चलते जल जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। बारिश की वजह से अब पूरे शहर में जगह-जगह गड्ढों और नालों में पानी भर गया है, जिससे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिले के शहरी क्षेत्रों में अब तक मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए नगर निगम के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है, दूसरी ओर, जिला अस्पताल में भी वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके बावजूद मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए दवा का छिड़काव क्षेत्र में नहीं कराया जा रहा है। मच्छरों से बचने की वैकल्पिक व्यवस्था अर्थात साधनों पर भी जेब ढीली करनी पड़ती है। इससे निगम प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है। उसे तो बस जनता से टैक्स वसूली तक मतलब है। जनता बीमार हो या जान जाए, उसे कोई मतलब नहीं। शहर मे डेंगू और मलेरिया के मरीज बड़ी संख्या में मिले हैं और लगातार अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में मच्छरों को पनपने के लिए सफाई व्यवस्था सही करते हुए दवाई का छिड़काव करना अत्यंत आवश्यक है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This