सेंध मारकर चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
कोरबा| जटगा में एक ग्रामीण के घर में सेंध मारकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में घटना में संलिप्त आरोपी की मां व अपचारी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कटघोरा थाना के जटगा चौकी अंतर्गत हाथीदर गांव निवासी राजेंद्र यादव के घर में पिछले दिनों सेंध मारकर चोरी की गई थी। जहां से नगदी रकम के साथ ही सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए गए थे। पुलिस को जांच के दौरान गांव के बबलू उर्फ शिव नारायण (27) के अपनी मां राम बाई व अपचारी भाई के साथ मिलकर चोरी करने का पता चला। एक पखवाड़े पूर्व पुलिस ने राम बाई व उसके अपचारी पुत्र को पकड़कर उनके पास से करीब 24 हजार रुपए व जेवर समेत प्रयुक्त सब्बल व टार्च बरामद किया था। वहीं मामले का मुख्य आरोपी बबलू उर्फ शिव नारायण फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बांगो के सलिहाभाठा गांव में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से मात्र 2 हजार रुपए बरामद किया गया।
![]()

