Thursday, February 19, 2026

हाथियों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेत में लगी धान की फसल को किया चौपट

Must Read

हाथियों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेत में लगी धान की फसल को किया चौपट

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नही ले रहा है। डिवीजन के पसान रेंज में एकाएक सक्रिय हुए 11 हाथियों के दल ने बीती रात सेन्हा में पहुंचकर वहां किसानों की खेतो में लगे धान की फसल को रौंद दिया। सुबह होने से पहले वहां से निकल कर सुखाबहरा पहुंचकर वहां के जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों द्वारा रात में फसल रौंदे जाने की जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब लगी जब वे अपनी फसल को देखने खेतो में पहुंंचे तो वहां लहलाती फसल के स्थान पर उसे रौंदा हुआ पाया। पास में हाथियों के पैरो के बड़ी संख्या में निशान थे। ग्रामीणों को यह समझने में देर नही लगी कि हाथियों ने उनकी फसल का रौंद मेहनत पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है। सुखाबहरा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। इस बीच केंदई रेंज में 26 हाथियों का दल कापानवापारा में डेरा डाले हुए है। हाथियों के इस दल ने बड़ा नुकसान नही पहुंचाया है। वहीं 24 हाथी एतमा नगर रेंज के गुरसिया परिसर में विचरण कर रहे है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This