मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन रहा प्रभावित
कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गायत्री मंदिर से बैंक जाने वाले मार्ग पर सडक़ किनारे लगा वर्षों पुराना विशालकाय इमली का वृक्ष धाराशाई होकर गिर पड़ा। घटना तडक़े सुबह की बताई जा रही है। गनीमत की बात यह रही की पेड़ दिन के वक्त नहीं गिरा अन्यथा जन हानि हो सकती थी, क्योंकि दिन के वक्त बीच मार्ग पर बड़ी आवाजाही रहती है। कबीर चौक से लेकर गायत्री मंदिर सडक़ किनारे पुराने विशालकाय वृक्ष है जो इस तरह माह दर माह सडक़ पर ही गिर रहें है।
![]()

