फरार शिकारी चढ़ा वन विभाग के हत्थे
कोरबा। वनमंडल कटघोरा अंतर्गत दमिया के जंगल में वन्य जीवों के अवैध शिकार के मामले में लंबे अरसे से फरार आरोप नोखराम को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पिछले महीने दमिया के जंगल में जंगली सुअर और हिरण के शिकार का मामला सामने आया था। मामले में वन विभाग की टीम ने छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था। सातवां आरोपी नोखराम पकड़ में नहीं आ रहा था। उसकी तलाश में वन विभाग की टीम लगी हुई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि नोखराम रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में ठहरा हुआ है। वन विभाग की टीम नोखराम को पकडऩे के लिए कर्रा पहुंची। घेराबंदी कर टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को कटघोरा की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल निर्मला बाई, सुरेंद्र गंधर्व, रूपन साय, धनीराम, विष्णु प्रसाद और महेंद्र को वन विभाग की टीम ने पहले ही गिरफ्तार किया था। वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर विभाग गंभीर है और उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
![]()

