Thursday, February 19, 2026

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर युकां ने किया विरोध प्रदर्शन, टीपी नगर चौक में सीएम व गृहमंत्री का फूंका पुतला

Must Read

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर युकां ने किया विरोध प्रदर्शन, टीपी नगर चौक में सीएम व गृहमंत्री का फूंका पुतला

 

कोरबा। युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश के कोरबा, रायगढ़, कोंडागांव में हुए अनाचार के विरोध और प्रदेश के लचर कानून व्यवस्था के विरोध में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका। सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की माँग की। युवा कांग्रेस द्वारा जिला महामंत्री मधुसूदन दास के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए बलात्कार के मामले व प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों के विरोध स्वरूप टीपीनगर चौक में विरोध प्रदर्शन किया। गृहमंत्री के इस्तीफे और बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की माँग की। इस अवसर पर मधुसूदन दास ने कहा कि जबसे प्रदेश में बीजेपी की सरकार आयी है। अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। चाकूबाज़ी, लूट और अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब बलात्कार के मामलों में भी इजाफ़ा देखने को मिल रहा है। रायगढ़ में गैंगरेप हो या कोरबा में हुए 13 साल की बालिका के साथ हुए बलात्कार का मामला हो। इन सभी घटनाओं से यह प्रतीत हो रहा है की बीजेपी की सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था सम्हालने में नाकाम है। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला महामंत्री जुनैद मेमन, आरटीआई जि़लाध्यक्ष कमलकिशोरचंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मरवा, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। इस दौरान आरटीआई कांग्रेस सचिव धनंजय राठौर, सूरज नेताम, आयुष सिंह राजपूत, लक्की राठौर, आयुष जैन, राजा साहू, मारी, चिंटू, केदार साहू, खगेश सारथी, नीतेश सारथी, अक्की, मुनीर, अनिकेत, आकाश, राहुल, सूरज, अमित साहू, पोंटी, आशु, गोलू चंद्रा, दिनेश कैसी, सज्जद, उदय, समीर, चंदन पटेल, हर्ष,अल्ताफ़ और अनेक युवा कांग्रेस एनएसयूआई के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This