खोदे गए गड्ढे में गिरे दो मवेशियों को निकाला गया बाहर
कोरबा। ग्राम जवाली में रोड किनारे खोदे गए गड्?ढे में दो मवेशी गिर गए, जो बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों मवेशियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी ने रोड किनारे गड्?ढा कर रखा है। इसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। मवेशियों को गड्?ढे से बाहर निकालने में गांव के संजय कुमार, सहस कुमार, जयपाल सिंह, राजेन्द्र पटेल, छोटू कंवर समेत अन्य ने सहयोग किया।
![]()

